Sunday, April 12, 2009

इसलिए ये लोग यहाँ माँगते है ...

ये है वाराणसी का प्रसिद्द संकट मोचन मन्दिर
हर तबके के लाखों लोग
यहाँ शान्ति और सुकून मांगने आते है ।
पास ही दिल्ली का जामा-मस्जिद
एक साथ लाखों सर
अमन और भाईचारे के लिए झुकते है ।
पर ये सब तो सरकार के देने का काम है !!
पर चुकी सरकार इन्हे नही देती ,
इसलिए ये लोग यहाँ माँगते है ॥

ये है कंधमाल का गिरिजाघर
लाखों इसाई यहाँ
सुरक्षा और धन मांगने आते है ।
पास ही अमृतसर का स्वर्णमंदिर
हजारों सिख यहाँ सेवा करते
और न्याय के लिए गुहार लगाते है ।
ये भी तो सरकार के देने का काम है !!
पर चुकी सरकार इन्हे नही देती,
इसलिए ये लोग यहाँ माँगते है ।।

No comments: